Sunday, 13 November 2011

श्मशानघाट के पास बेचा जा रहा था जिस्म और...


 
पुलिस ने बड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती इलाके में श्मशानघाट के पास एक सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस रैकेट में गिरोह की सरगना समेत तीन महिलाओं को पकड़ा गया। जबकि दो ग्राहक भी काबू में आए हैं। जांच में पता चला है कि यहां पर लंबे समय से जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा था। इस बारे में काफी बार लोगों ने पुलिस को शिकायत भी की थी।
 
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि तेली बस्ती में श्मशानघाट के पास एक मकान में जिस्म फरोशी हो रही है तथा ग्राहक आए हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को दो युवकों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जोकि अलग-अलग कमरों में थे। उसके बाद इस गिरोह की सरगना को भी पकड़ लिया गया। पांचों आरोपियों को थाने लाया गया। उनकी पहचान सरगना रीता देवी निवासी तेली बस्ती, सपना तथा सोनिया के रूप में हुई है। जबकि युवकों में गुरविन्द्र सिंह तथा संदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
 
इस संदर्भ में थाना प्रभारी अरुण जंबाल का कहना है कि पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में लगी हुई है। उसके बाद बाकी लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
 
काफी समय से हो रहा था धंधा पूछताछ में पता चला कि यह धंधा काफी समय से चल रहा था। गिरोह की सरगना महिला अलग अलग क्षेत्रों से महिलाओं को लाती थी। बाद में उन्हें इस्तेमाल किया जाता था। महिला इस रैकेट को काफी समय से चला रही है। यहां पर हर रोज दर्जनों की गिनती में लोग आते जाते थे। इतना ही नहीं महिला बाहर भी युवतियों तथा महिलाओं की सप्लाई करती थी। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों का भी पता लगा है जो महिलाओं को लेकर जाते थे। उसके बदले में उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

No comments:

Post a Comment