Sunday, 13 November 2011

प्यार में मिला धोखा, शादी का झांसा देकर किया सेक्स, कर दिया प्रेग्नेंट, फिर..



 
कांकेर/रायपुर। ग्राम डवरखार में गोबर के गड्ढ़े में मिले नवजात बच्चे को लेने अंतत: छह दिन बाद उसकी कुंवारी मां ने पुलिस में गुहार लगाई। अब तब लोकलाज के भय से कुंवारी मां मामले में चुप बैठी रही। 8 नवंबर को सोमवार को नवजात बच्चा गोबर के गड्ढ़े में ग्रामीणों को मिला था।



सूचना पर बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था तथा जिसके बाद से नवजात बच्चे की देखभाल जिला अस्पताल में की जा रही है। नवजात बच्चा गांव में मिले जाने से ग्राम डवरखार में हड़कंप मच गया था और ग्रामीण उसकी मां को तलाशने में जुटे हुए थे। ग्रामीणों ने शंका के आधार पर अपने खोजबीन में आखिर 12 नवम्बर को पता लगा ही लिया कि यह नवजात बच्चा किसका है।



जानकारी होने के बाद 13 नवम्बर को ग्रामीणों ने बैठक कर नवजात बच्चे की 22 वर्ष कुंवारी मां तथा उसके परिजनों को बुलाया। बैठक में युवती ने स्वीकार किया की वह नवजात बच्चा उसका ही है तथा उसने उसे अपने ही घर में जन्म दिया है।



लेकिन लोकलाज के भय से अपना बच्चा गोबर के गड्ढ़े में फेंक दी थी। उसने नवजात बच्चे का पिता सरोना के संजय शोरी 23 वर्ष पिता भगवान सिंह को बताया है। युवती ने बताया युवक से उसका प्रेम संबंध तथा गर्भधारण करने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। समय अधिक बीत जाने के कारण गर्भपात कराना भी संभव नहीं था। बैठक के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस में देते युवती को पुलिस के सुपुर्द किया।



थाना प्रभारी राजेश जान ने भी इस संबंध में जानकारी लेते हुए युवती से पूछताछ की जिसमें युवती ने नवजात बच्चा को जन्म देने की बात को स्वीकार की। ग्राम डवरखार से पहुंचे सरपंच लादूराम भास्कर, उपसरपंच बैसाख शोरी सहित ग्रामीण रामप्रसाद नेताम, ग्राम पटेल रविन्द्र पोया, भारत पोया, नवलु शोरी, बिरन पोया, राकेश नेताम, झाड़ूराम पोया, कमलेश पोया, सुनील मंडावी, भारत पोया, रमेश पोया ने कहा इस घटना से पूरे गांव की छवि धूमिल हो रही थी। बैठक की गई पूछताछ में सारी सच्चाई उजागर हो गई। इस मामले में अगर उक्त युवक की गलती है तो उसे युवती को स्वीकार करते हुए अपने बच्चे को अपना लेना चाहिए।



युवक के खिलाफ मामला दर्ज



ग्राम डवरखार की उक्त युवती ने बच्चें को जन्म देना स्वीकार किया है। नवजात बच्चे को लावारिश हालत में फेंके जाने को लेकर युवती और युवक पर धारा 317 का मामला दर्ज किया जाएगा। अगर युवक युवती को स्वीकार नहीं करता है तो युवती के रिपरेट के आधार पर युवक के विरूद्व धारा 376 का मामला दर्ज किया जाएगा। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
राजेश जान, टीआई कांकेर

No comments:

Post a Comment