Thursday, 24 November 2011

Premi Ki Baho me...

इश्क में तड़पी 9वीं की छात्रा, ट्यूशन के रास्ते प्रेमी की बाहों में...!

 
 
पठानकोट. शहर का एक युवक अपने ही मोहल्ले में रहनी वाली नाबालिग लड़की को भगा कर ले गया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी लड़के व उसके दोस्त के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है।

लड़की के पिता ने डिवीजन नं.1 पुलिस में की शिकायत में कहा है कि नौंवी कक्षा में पढ़ती उनकी नाबालिग बेटी 18 नवंबर को प्रतिदिन की भांति घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन फिर घर लौटकर नहीं आई। शिकायत में बताया कि अभि उसे अगवा करके ले गया है और उसमें उसके दोस्त लब्बा का भी हाथ है। दूसरी तरफ आरोपी के दोस्त लब्बा के परिवारवालों ने भी लड़की के घरवालों के खिलाफ थाने में अर्जी दी है। लड़की वालों द्वारा लब्बा के पिता को अपने साथ ले जाने तथा उससे मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया गया है।

लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने आरोपी अभि (पौंकी) तथा उसके दोस्त प्रवीन कुमार (लब्बा) के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 363/366/120(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रवीन उर्फ लब्बा के भाई ने बताया कि लड़की के परिजन उसके पिता सुभाष को जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे।

उनका आरोप है कि रास्ते में उन्होंने उसके पिता के साथ मारपीट कर उसे अगवा कर लिया है। उन्हें डर है कि कहीं उसके पिता का कत्ल ही न कर दिया हो। उनका फोन नंबर भी बंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि उसके पिता के साथ गए लड़की के परिजन तो वीरवार सुबह वापस आ गए, लेकिन लब्बा और उसका पिता सुभाष वापस नहीं आए। जब उनसे इस संबंधी बात की तो लड़की के परिजनों ने कहा कि सुभाष रास्ते में ही वहां से भाग गया था। उन्होंने शिकायत में मांग की है कि युवती के परिजनों से पूछताछ की जाए। वहीं, लड़की के परिजनों ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

क्या है मामला ?

शहर के घरथौली मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का अपने ही गली में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों एक ही शरीके से होने के कारण समाज को उनकी शादी मंजूर नहीं थी। आरोपी अभी राजस्थान के जयपुर में जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है। कुछ समय पूर्व वह अपने दोस्त लब्बा को भी जयपुर ले गया। लब्बा कुछ दिन पूर्व पठानकोट आया, जिस दिन से लड़की गायब है उसी दिन से लब्बा भी घर से अपने काम पर चला गया। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की को अभि व लब्बा ही पठानकोट से जयपुर ले गए हैं। उधर, मोहल्ले में चर्चा है कि अभि और प्रिया (काल्पनिक नाम) का काफी समय से फेयर चल रहा था।

लड़का-लड़की हिरास्त में

सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि युवक व युवती को गुड़गांव पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शीघ्र ही पुलिस उन्हें पठानकोट लाएगी। फिलहाल, इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा।

No comments:

Post a Comment