मेरठ। अस्पताल में बेहोश राजकुमार को होश तो आ गया लेकिन डर से वह कांप रहा था। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिसके साथ उसने सात फेरे लिए हैं वह उसके जान की दुश्मन बन बैठेगी। वह किसी गैर मर्द के लिए। उसने अपनी बीवी के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया।
राजकुमार ने बताया कि बताया कि पत्नी के प्रेमी ने उसे जान से मारने की कोशिश की। वह दरिंदा जब उसे जान से मारने की कोशिश कर रहा था तब बीवी टीवी देख रही थी। घायल पति ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। प्रेमी भारतीय सेना मे सिपाही है।
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के शास्त्रीनगर में राजकुमार पर जानलेवा हमला हुआ था। बीते 5 नवम्बर को वह अपने कमरे में था, उस समय रामप्रकाश ने उस पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिस समय यह सब हो रहा था पत्नी आराम से टीवी देख रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment