Sunday, 13 November 2011

बड़े अरमानों से बढ़वाया ब्रेस्ट का साइज लेकिन एक कुत्ते ने फेरा पानी



 
 
मुंबई. यदि कोई महिला ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी करवाए और पालतू कुत्ते के कारण पूरा साइज बिगड़ जाए तो आप क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ हुआ।

मोहतरमा ने बड़े अरमानों से अपने ब्रेस्ट के साइज को बढ़वाया था। सबकुछ ठीकठाक भी चल रहा था। लेकिन एक दिन ऐसा कुछ हुआ कि वे सीधे उपभोक्ता फोरम पहुंचकर नर्सिग होम और सर्जरी करने वालो डॉक्टरों के खिलाफ केस ठोक दिया। लेकिन फोरम ने यह कहते उन्हें वहां से रूखसत कर दिया कि गलती डॉक्टर की नहीं बल्कि उसके कुत्ते की है।

यूं कुछ कि इस अभिनेत्री के ब्रेस्ट पर उसी के कुत्ते ने ऐसी छलांग लगा दी कि पूरा मामला ही बिगड़ गया। कुत्ते के उछलने से उनका इम्प्लांट्स गड़बड़ा गया और सर्जरी से उसे हटाना पड़ा।

जबकि, इस अभिनेत्री का कहना है कि सर्जरी करले वाले डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसे शारीरिक और मानसिक चोट पहुंची है। इसीलिए उसे बीस लाख रुपए का मुआवजा चाहिए।

No comments:

Post a Comment