Sunday, 13 November 2011

महिला को किडनैप कर महीनों किया दुष्कर्म, जब जी भर गया तो...



लखनऊ। यूपी के लखनऊ जक्शन पर अपने पति के साथ मायके से लौट रही एक महिला का कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। किडनैपरों ने महिनों घर पर रख पहले तो खुद उसके जिस्म को रौंदा, फिर जब जी भर गया तो उसका सौदा कर दिया। बेचारी का जीवन आज नर्क बन चुका है। परिवार परेशान और असहाय है। ससुर अपनी बहू को दरिंदों के चंगुल से आजाद कराने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। पुलिस इस मामले में निष्क्रिय है।

जानकारी के मुताबिक, पति के सामने ही महिला का तीन लोगों ने मिलकर अपहरण कर लिया। दो माह तक बंधक बना कर रेप किया, फिर उसे बेच दिया। महिला के ससुर ने इस बाबत तहरीर दी है। साथ ही आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

बरेली के नौरंगाबाद निवासी लालता प्रसाद के मुताबिक, उनके बेटे की शादी बिहार में हुई है। वह पत्‍‌नी के साथ बिहार गया था। जब उसका पुत्र लौट रहा था तो लखनऊ जंक्शन पर उसे क्योरार गांव के तीन लोग मिले। उससे घुलमिल गए। इस बीच मौका पाकर उसकी पत्‍‌नी का अपहरण कर ले गए। वहां पुलिस को सूचना दी पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस संबंध में नामजद तहरीर दी गई है। मामले को बढ़ता देख पुलिस अब जाकर हरकत में आई है। मामले की पूरी जांच करके जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करके महिला को आजाद कराने की बात कह रही है।
 

No comments:

Post a Comment