पत्नी का चल रहा था इश्क, पति के हाथों मारा गया प्रेमी
भिखीविंड में रहने वाले गुरचरण सिंह ने बताया कि उसका भतीजा राजविंदर सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। चार वर्ष पहले उसकी भिखीविंड में किराए के मकान में रह रही चरणप्रीत कौर (काल्पनिक नाम) निवासी कोट इसे खां के साथ मुलाकात हुई थी।
चरणप्रीत का पति बलवंत सिंह कई बार उसे कोट इसे खां में ले जाने के लिए भिखीविंड आता-जाता था, लेकिन वह फिर वापस आ जाती। बलवंत को राजविंदर के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध होने का संदेह हो गया। इसे लेकर वह राजविंदर से रंजिश रखने लगा। 20 नवंबर की शाम छह बजे राजविंदर घर से फोन सुनता-सुनता बाहर चला गया, लेकिन वापस नहीं आया।
सोमवार सुबह 10 बजे कुछ लोगों ने बरसीन के खेतों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। राजविंदर की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके अलावा उसके गुप्त अंगों पर भी गहरी चोटें की गई हैं। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद गुरचरण सिंह को सौंप दिया गया है।
No comments:
Post a Comment