Wednesday, 30 November 2011

Love Marrige


25डी के रहस्य से उठा पर्दा, शादी के बंधन में बंधेगा प्यार

 
 
अम्बाला सिटी.पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर 25डी का रहस्य शादी के बंधन में तब्दील होता दिखाई दिया। फिर चाहे कारण कुछ भी रहा हो लेकिन लड़के और लड़की वालों ने सहमति जताते हुए डीसी शेखर विद्यार्थी के दरबार में शादी के दस्तावेजों से जुड़ी फाइल पेश की। डीसी 30 दिन तक किसी की आपत्ति दर्ज न होने के बाद इस पर मोहर लगाएंगे।


सोमवार को बलदेव नगर थाने में दोनों पक्षों के शादी की सहमति पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की। मंगलवार दोपहर एंबुलेंस चालक नारायणगढ़ के नवदीप सिंह उर्फ राजा अपने परिवार के साथ डीसी ऑफिस पहुंचा। कुछ देर बाद लडकी अनीता (काल्पनिक नाम) भी वहां पहुंची। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरीश चंद्र के पहुंचने के बाद वकील चंद्रमोहन सहगल के मार्फत शादी से जुड़ी तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर फाइल डीसी शेखर विद्यार्थी के पास मंजूरी के लिए पेश की गई।
 सरकार और दोनों पक्षों को हुआ नोटिस: डीसी ऑफिस में दस्तावेजों से जुड़ी कार्रवाई पूरी होने के बाद हरियाणा सरकार और दोनों पक्षों को 30 दिन के लिए नोटिस किया गया है जिसके तहत अगर किसी को इस शादी से एतराज है तो वह अधिकारियों से संपर्क करके अपना जवाब दाखिल कर सकता है।
 पुलिस के सामने हुई सारी कार्रवाई: पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला पुलिस भी साथ रही जिन्होंने डीसी ऑफिस में शादी के दस्तावेजों की कार्रवाई पूरी होने तक नजर बनाए रखी। साथ ही अनीता को भी सुरक्षा प्रदान की। करीब तीन घंटे की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों को सुरक्षित घर छोड़ा गया।

कुछ दिन पहले महिलाओं ने पकड़ा था
 कुछ दिन पहले पुलिस लाइन की महिलाओं ने क्वार्टर नंबर 25डी से युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में काबू किया था। एंबुलेंस चालक राजा चकमा देकर फरार हो गया था। बाद में महिलाओं ने अनीता को पुलिस के हवाले कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया था जहां अनीता ने राजा के साथ चल रही प्रेम कहानी का सच उजागर कर दिया था। साथ ही राजा के साथ शादी करने की बात कही थी।
 दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए हैं। मंगलवार को डीसी ऑफिस में शादी से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है। 30 दिन का समय दिया गया है। यह कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों पक्षों को उनके घर भेज दिया गया।---हरीश चंद्र, जांच अधिकारी बलदेव नगर थाना अम्बाला।

No comments:

Post a Comment