मानसा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या
मानसा. प्रेम प्रसंग के चलते गांव हाकम सिंह वाला के 20 वर्षीय युवक की शुक्रवार शाम हत्या कर दी गई। पुलिस ने लड़की के पिता मेजर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मारे गए युवक सोनी सिंह (20) का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। दो महीने पहले जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पंचायत द्वारा समझौता करवाने के बावजूद लड़की के परिजन सोनी से रंजिश रखने लगे थे। थाना बोहा पुलिस ने सोनी के पिता चंद सिंह की शिकायत पर लड़की के पिता मेजर सिंह और चाचा पाल सिंह व लाभ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दो माह बाद आया था गांव
चंद सिंह ने कहा कि लड़की के परिजनों की रंजिश के चलते उनका बेटा दो महीने से घर नहीं आया था। शुक्रवार शाम गांव लौटने पर सोनी को बुरी तरह पीटा गया और फिर हत्या कर शव बस स्टैंड के पास फेंक दिया।
No comments:
Post a Comment