उम्र 10 साल की...आरोप चार साल की मासूम के साथ रेप!!
मेरठ।जिले में एक 10 साल के बच्चे को चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। बच्चे और उसके पिता को लेकर डीआईजी के सामने पेश किया गया। मामला पर गंभीरता से विचार करने पर डीआईजी ने मामले को फर्जी बताते हुए बच्चे को किशोर न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के मुताबिक, डेढ़ माह पहले नीमका बस्तौरा गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ था। मामले में 10 वर्षीय बालक के खिलाफ तहरीर दी गई थी। दो दिन पूर्व पीड़ितों ने आईजी राजीव कृष्ण से न्याय से गुहार लगाई। जिसके बाद बालक को गिरफ्तार कर लिया गया और सोमवार को डीआईजी प्रेमप्रकाश के सामने बालक व उसके पिता को पेश किया।
आरोपी ने डीआईजी को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। वहीं पर वह बच्ची भी बैठी हुई थी, जिससे बच्ची के गेंद लग गई और खून बहने लगा। इसके बाद उसके परिजनों ने उसके उपर दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगा दिया।
मेडिकल रिपोर्ट देखने व बच्चे की बात सुनने के बाद डीआईजी ने बालक को किशोर न्यायालय में भेज दिया। आरोपी के पिता ने बताया कि बच्ची के पिता ने रंजिश के चलते उसके बेटे पर झूठा आरोप लगाया है।
No comments:
Post a Comment