Friday, 30 December 2011

Bhateji


डांस बार के गंदे माहौल में भतीजी से कराती थी धंधा, बेनकाब हुई चाची 420!

 
नागपुर.डांस बार में काम कराने के लिए अपनी भतीजी के अपहरण का प्रयास करने वाली मुंबई की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने गुरुवार को जूनी मंगलवारी क्षेत्र से अपहरण की कोशिश की।


कानूनी तोर पर डांस बार भले ही बंद हो, लेकिन इस घटना से डांस बार अभी भी शुरू होने की पुष्टि होती है। लकड़गंज पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया है, जहां से उसे 2 जनवरी 2012 तक पुलिस रिमांड में लिया गया है।
  
आरोपी बॉबी खान रियासत खान (38) साउथ फेस चाल, मिकर मार्ग, मुंबई निवासी है। गुरुवार को उसने जूनी मंगलवारी क्षेत्र से अपनी ही 18 वर्षीय भतीजी से मारपीट कर उसे जख्मी किया व अपहरण कर उसे मुंबई ले जाने की कोशिश की।
बॉबी उसे डांस बार में डांस कराने के लिए ले जाना चाहती थीं, लेकिन महिला सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से मामला थाने तक पहुंचा। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई और बॉबी को गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार की दोपहर अदालत में पेश कर 2 जनवरी 2012 तक पुलिस रिमांड में लिया गया है। उससे और भी प्रकरणों का खुलासा होने की उम्मीद है। बॉबी का पति नहीं है। उसकी एक बेटी मुंबई में ही वकील है। जिसका रौब वह पुलिस पर झाड़ रही थी। 
सूत्रों के अनुसार लड़की के पिता की बॉबी खान सगी बहन है। करीब चार वर्ष पहले उसके पिता का देहांत हुआ है। परिवार की माली हालत ठीक न होने से बॉबी खान करीब एक वर्ष पहले अपनी तीन भांजियों को मुंबई ले गई थी। वहां उसने पीड़िता को डांस बार में भेजना शुरू किया। बार का माहौल देखकर वह वहां पर नहीं जाना चाहती थी, लेकिन बुआ बॉबी उस पर इतने जुल्म करती थी कि मजबूरन उसे बार में जाना ही पड़ता था। हालांकि उसकी दोनों बहनंे ब्यूटी पार्लर में जाती हंै।

उर्स देखने आए थे
पीड़िता बॉबी के साथ नागपुर में उर्स देखने आयी थी। गुरुवार को बॉबी का मुंबई जाने का कार्यक्रम था, लेकिन लड़की पुन: बार के उस गंदे माहौल में नहीं जाना चाहती थी। इस कारण उसने मुंबई जाने से मना कर दिया। इस बात पर बॉबी ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस घटना को क्षेत्र के कई लोगों ने देखा। आखिरकार इसकी भनक लगते ही एक सामाजिक कार्यकर्ता वहां पर पहुंची, जिसकी मदद से पीड़ित लड़की थाने पहुंची और अपनी बुआ के ही खिलाफ बार में काम करने के लिए अपहरण कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई।

बॉबी का शादी के लिए विरोध
पीड़ित लड़की बार के उस गंदे माहौल में जाने के बजाय शादी कर अपना घर बसाना चाहती है। उसके क्षेत्र के ही एक लड़के से प्रेम संबंध है। वह लड़का भी शादी के लिए राजी है, लेकिन बॉबी को यह शादी मंजूर नहीं है। चूंकि अगर लड़की ने शादी की तो बॉबी के हाथ से रोज सोने का अंडा देने वाली मुर्गी निकल जाएगी। यही सोचकर बॉबी शादी का विरोध कर रही है। पुलिस निरीक्षक प्रमोद मकेश्वर ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

डांस बार अभी भी शुरू
सरकार ने कानूनी तौर पर भले ही डांस बारों पर प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन शहर में घटित इस मामले से डांस बार अभी छुपे तौर पर शुरू होने की पुष्टि होती है, जिसमें गरीब परिवार की मजबूर लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है।

No comments:

Post a Comment