Friday, 18 November 2011

Avtar Henary ki fiel table par


पूर्व मंत्री हैनरी की दो पत्नियों और दोहरी नागरिकता की फाइल फिर खुली

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 03:52(18/11/11)
 
 
 
 
जालंधर. कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी की दो पत्नियों और दोहरी नागरिकता की फाइल फिर खुल गई है। गृह मंत्रालय के आदेश पर क्राइम ब्रांच के एसपी चमन लाल ने जांच शुरू कर दी है।

वीरवार को उन्होंने इंग्लैंड में रह रहीं हैनरी की पहली पत्नी के बेटे गुरजीत सिंह संघेड़ा को बयान देने के लिए बुलाया। हैनरी को भी जल्द पूछताछ के लिए बुलाने के आसार हैं। अलबत्ता हैनरी ने इसे अपने राजनैतिक विरोधियों की साजिश बताया। क्राइम ब्रांच कार्यालय से निकलने के बाद गुरजीत सिंह ने ‘सिटी भास्कर’ को बताया कि वह अपनी कैंसर पीड़ित मां को इंसाफ दिलाकर रहेंगे।

पहला आरोप: दोहरी नागरिकता हासिल की

क्राइम ब्रांच के दफ्तर से निकले गुरजीत सिंह संघेड़ा ने जानकारी दी कि 1962 में अवतार सिंह संघेड़ा ब्रिटेन में रह रहे अपने भाई लखबीर सिंह के पास गए थे, जहां वह टैक्सी चलाया करते थे। दो साल बाद अवतार सिंह ने सुरिंदर कौर से शादी कर ली। तीन फरवरी, 1966 को गुरजीत का इंग्लैंड में जन्म हुआ था। 16 जनवरी, 1968 को अवतार सिंह ने ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन किया।

दो फरवरी, 1968 को उन्हें नागरिकता मिल गई। छह सितंबर 1969 को जब गुरजीत साढ़े तीन साल का था, अपने पिता के साथ भारत आया था। गुरजीत का आरोप है कि उनके पिता ने ब्रिटिश नागरिकता लौटाए बिना भारतीय नागरिकता हासिल कर ली और भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया था।

दूसरा आरोप: बिना तलाक कर ली दूसरी शादी 

गुरजीत के मुताबिक, पिता ने उसकी मां सुरिंदर कौर को बिना तलाक दिए पटियाला की हरजिंदर कौर के साथ दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी से दो बेटे व एक बेटी हैं। पिता की दूसरी शादी से उसकी मां को सदमा लगा था। गुरजीत के मुताबिक, उनके पिता कारोबार में अपने नाम के पीछे संघेड़ा लगाते हैं, मगर भारतीय पासपोर्ट बनाने और राजनीति में अपने नाम के पीछे हैनरी लगाते हैं। हालांकि उनके पैन कार्ड में अवतार सिंह संघेड़ा लिखा है।

विरोधियों की साजिश : हैनरी

गुरजीत सिंह ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, मगर माननीय अदालत ने उसे डिस्पोज कर दिया था। इसी कारण उनके खिलाफ पुलिस के पास आई शिकायत की फाइल बंद कर दी गई। अजय सहगल नामक शख्स की शिकायत पर फिर से यह मामला खुला है तो क्राइम ब्रांच के सामने पेश होकर यह जानकारी दे देंगे कि मामला पहले ही बंद हो चुका है। निजी जिंदगी के जरिए विरोधी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोधी इस बात से भयभीत हैं कि मैं अगला चुनाव जीत जाऊंगा। बदनाम करने के लिए नया हथकंडा अपनाया गया है।

पहली बीवी को है पेट का कैंसर 

लुधियाना में रहने वाले और गाड़ियों की बॉडी बिल्डिंग का काम करने वाले गुरजीत ने बताया कि उन की मां को करीब एक साल पहले पेट का कैंसर हुआ था। इंग्लैंड में ही उनका इलाज चल रहा है। महीने में दो-तीन बार वह मां से मिलने चले जाते हैं। दूसरी शादी के बाद से पिता उनकी मां से मिलने कभी नहीं गए। गुरजीत ने दावा किया कि अपने हक की लड़ाई वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सलाह पर छोड़ चुके हैं।

कैप्टन ने कहा था कि पिता ने भले कुछ न दिया, मगर भगवान ने उसे बहुत कुछ दिया है। गुरजीत यह समझ रहा था कि वर्ष 2009 में उसके द्वारा की गई शिकायत पर जांच चल रही है, मगर वह मामला तो बंद कर दिया गया था। छोटी बारादरी के आरटीआई एक्टीविस्ट अजय सहगल की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने क्राइम ब्रांच को दोबारा जांच का आदेश दिया है। इसी सिलसिले में वीरवार को दोपहर 12 बजे एसपी चमन लाल ने गुरजीत के बयान दर्ज किए।

मामला

नवंबर 2009 में गुरजीत सिंह संघेड़ा ने अपने पिता पूर्व मंत्री अवतार सिंह हैनरी के खिलाफ डीजीपी को शिकायत दी थी। इस मामले की जांच पूर्व एडीसीपी (एच) सतिंदर सिंह को सौंपी गई थी। 24 जून, २क्११ को इस मामले की जांच पूरी कर फाइल कर दी थी।

No comments:

Post a Comment