Friday, 18 November 2011

School Girl


स्कूली छात्रा का अपहरण कर अस्मत लूटी, शादी का प्रयास

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 05:36(17/11/11)
 
 
 
 
जालंधर. स्कूली छात्रा का अपहरण करके उसकी अस्मत लूटने के बाद अनूप नगर का शख्स उससे शादी रचाने जा रहा था। पुलिस ने गढ़ा के एक धार्मिक स्थल में हो रही शादी रुकवाकर आरोपी कारपेंटर को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी विकास कुमार पर अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

न्यू राजन नगर की पीड़िता का वीरवार को मेडिकल करवाया जाएगा। विकास 12वीं के प्राइवेट पेपर की तैयारी कर रहा है और कारपेंटर का काम करता है। पिता एक कालेज में चपरासी हैं। बुधवार शाम को विकास गढ़ा के एक धार्मिक स्थल में पहुंचा और पंडित से कहा कि लड़की मर्जी से उससे शादी करना चाहती है।

पंडित ने शादी शुरू की, तभी पुलिस आ गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि जबरन शादी की जा रही थी। उसने बताया, बस्ती बावा खेल के एक स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। विकास दोस्ती का ऑफर देता था। 14 नवंबर को स्कूल के लिए निकली। रास्ते में विकास ने कहा यदि साथ नहीं गई, तो मां को मार देगा। डर के मारे वह साथ चली गई। गढ़ा के एक मकान में उसकी अस्मत लूटी गई। फिर धमकी देकर शादी कर रहा था।

No comments:

Post a Comment