मोगा/जालंधर। नौवीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप करने के आरोप मे पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित छात्रा का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि 9 नवंबर को उसकी 16 वर्षीय लड़की स्कूल जा रही थी। गांव में नगर कीर्तन होने के चलते ज्यादातर लोग गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए हुए थे। जिसके चलते गांव की गलियां खाली थी। इसी दौरान कार सवार आरोपी चार युवक उसकी लड़की को अगवा कर एक दुकान में ले गए।
यहां पर चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में लड़की को सोसन के रास्ते पर फेंक कर चले गए। लड़की के पिता ने बताया कि गांव के किसी व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकी लड़की गांव सोसन के रास्ते में बेहोशी ही हालत में पड़ी है। जब परिजन उसे घर लेकर आए तो वह काफी सहमी हुई। उन्होंने लड़की की बुआ को बुला कर जब लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता के बयान पर आरोपी गुरलाल सिंह निवासी गांव डरोली भाई, हरसिमरन सिंह निवासी सदा सिंह वाला, गुरजीत सिंह उर्फ छिंदा निवासी गांव सोसन व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment