Sunday, 27 November 2011

help ke bahane


मदद दिलाने का झांसा, अस्मत लूट दे दिया जिंदगी भर का दर्द!

 

फरीदाबाद. होडल.हथीन निवासी एक महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार पावसर निवासी पीड़ित शकीला (काल्पनिक नाम) को दो लोग यह कहकर लाए कि उसे एक एनजीओ की मदद से आर्थिक मदद दिलाएंगे। वे महिला को एनजीओ के दफ्तर भी ले गए। वहां एनजीओ का कर्मचारी न होने का बहाना बनाकर उसे दफ्तर के नीचे वाले कमरे में बैठा लिया।

इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी बहीद निवासी पावसर और असरू निवासी सुडाका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

थाना प्रभारी यादराम बिश्नोई का कहना है कि महिला का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment