Tuesday, 29 November 2011

Jabardasti

दो साल की बच्ची से दुष्कर्म
जासं, लुधियाना: ग्यासपुरा स्थित शांति नगर इलाके में सोमवार को नशे में धुत एक बुजुर्ग ने दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने खून से लथपथ बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया और अपने कमरे में जाकर बंद हो गया। परिजनों ने इलाका निवासियों के साथ मिलकर आरोपी को कमरे से बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी दीनानाथ (60) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। शांति नगर स्थित एक वेहड़े में रहने वाले कल्पना देवी (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया कि उसकी दो वर्षीय बच्ची रेखा (काल्पनिक नाम) सोमवार को वेहड़े में खेल रही थी। इस दौरान वेहड़े में ही रहने वाला दीनानाथ नशे में धुत होकर उसके बेटी रेखा को खिलाने के बहाने कमरे में ले गया। आरोपी ने पहले तो रेखा के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद खून से लथपथ रेखा को कल्पना के पास कमरे में छोड़ अपने कमरे में जाकर बंद हो गया। खून से लथपथ रेखा को देखने के बाद कल्पना ने वेहड़े में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर आरोपी दीनानाथ को कमरे से बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की, उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

No comments:

Post a Comment