Wednesday, 30 November 2011

Love in Relationship


प्रेमी के कमरे में एंट्री मारते ही, प्रेमिका बन गई 'रणचंडी'!


नई दिल्ली.  लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक के किसी दूसरी लड़की से शादी रचाने से गुस्साई पार्टनर ने उस पर खौलता तेल उड़ेल दिया। गंभीर हालत में युवक संजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस ने प्रेमिका ममता को गिरफ्तार कर लिया है। संजय और ममता लंबे समय से ताहिरपुर इलाके में लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। ममता को हाल ही संजय के किसी अन्य लड़की से शादी करने की जानकारी मिली थी। ममता को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उसने संजय को घर पर बुलाकर उस पर खौलता तेल डाल दिया।
बुरी तरह झुलसा संजय किसी तरह घर से भागा। उसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। संजय के बयान पर नंदनगरी पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर लिया है। संजय प्रॉपर्टी डीलर है। 
जानकारी के मुताबिक ममता भी शादीशुदा है, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह पति से अलग रह रही है। हाल ही शादी करने के बाद संजय भी ममता से दूरियां बनाने लगा था।
 

No comments:

Post a Comment