Thursday, 24 November 2011

Rape & Blue Clip

घर में घुस महिला की इज्जत से खिलवाड़, बनाई अश्लील फिल्म और...

 

 
माछीवाड़ा. एक घर में घुसकर लुटेरों ने लूटपाट ही नहीं की, बल्कि मोबाइल से महिला की अश्लील तस्वीरें भी खींची। जलती सिगरेट से महिला के शरीर पर कई जगह जला दिया। घटना बुधवार रात आठ बजे की है।

लुटेरों ने लूटपाट से पहले महिला के पालतू कुत्ते को कुछ खिलाकर बाथरूम में बंद कर दिया था। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि आसपास के लोगों को घटना की जानकारी वीरवार सुबह चली। शीतला माता मंदिर के नजदीक रहने वाली पचास वर्षीय विधवा ने अपने शरीर पर हुए जख्म को दिखाते हुए बताया कि रात को मोहल्ले के चार युवक घर में घुस आए और उसे कपड़े से बांध दिया।

चाकू दिखाकर उन्होंने घर में पड़े करीब छह तोले सोने के गहने और छह हजार नकदी लूटे। युवक जाने लगे तो उन्हें शक हुआ कि महिला ने पहचान लिया है। उन्होंने पहले जबरदस्ती कोई नशीला पदार्थ पिलाया, फिर जलती सिगरेट से शरीर पर कई जगह दाग दिए।

उन्होंने मोबाइल से उसकी अश्लील तस्वीरें खींची। महिला ने दो युवकों की पहचान की है, जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है।

No comments:

Post a Comment