Wednesday, 30 November 2011

Viklang-Anath


विकलांग विधवा महिला पर रखता था बुरी नज़र और फिर....

नई दिल्ली. चांदनी महल इलाके में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक विकलांग विधवा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जब युवक ने फिर से उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी राजेश (29) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ शंकर गली, चांदनी महल में रहती है। छह माह पहले उसके पति की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। वह किसी तरह से अपना व बच्चों का लालन-पालन कर रही है। पीडि़ता ने पुलिस को सोमवार देर रात फोन कर सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो दिन पहले आधी रात के बाद पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन उसके कमरे में घुस गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
युवक ने उसे चुप रहने की धमकी भी दी। इसके बाद सोमवार रात को युवक ने फिर से महिला को अपनी हवस बनाने का प्रयास किया लेकिन इस बार महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम राजेश (29) है। वह गुडग़ांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

No comments:

Post a Comment