Wednesday, 14 December 2011

Ranchi MMS


यहां की लड़कियों को इतने आते हैं अश्लील SMS कि ...

 

 
रांची. इन दिनों राजधानी रांची की लड़कियां अश्लील एसएमएस से परेशान हैं। जब देखो तब मोबाईल बज जाता है और देखने पर लड़कियां परेशान हो जाती हैं। बीते तीन महीने की बात करें तो महिला थाना व एंटी इव टीजिंग सेल को ऐसी 80 से अधिक शिकायतें मिली हैं। हर हाथ में मोबाईल आ जाने का यह दूसरा चेहरा है।


डरती भी हैं, करती भी हैं शिकायत


लड़कियां इस तरह से परेशान तो होती रहती हैं लेकिन बावजूद इसके वो पुलिस के पास शिकायत ले जाने में हिचकती हैं तो कभी डरती भी हैं। हालाँकि, शिकायत मिलने पर महिला पुलिस कारवाई करती है। पुलिस पहले एसएमएस भेजने वाले फोन न का पता लगाती है। फिर उसकी पहचान कर उसे फोन पर समझाने की कोशिश करती है। कई बार पुलिस के समझाने से ऐसे मनचले मान जाते हैं तो कई बार अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा होने पर पुलिस इनके नाम व पता निकाल कारवाई कर रही है।



पुलिस ने लड़कियों को इस तरह की परेशानियों से निपटने के लिए कई सलाह भी दी है। पुलिस ने ऐसे किसी भी प्रकार के फोन या एसएमएस आने पर इसकी सूचना देने की बात कही है। यह सूचना 9431700003 पर दी जा सकती है।
 

No comments:

Post a Comment