Friday, 30 December 2011

Went something like this: 2011: last year's all eyes on them


कुछ इस तरह गुजरा 2011: बीते साल इनपर रही सबकी निगाह

 
जनवरी 2011

४ जनवरी बरनाला के एक किसान ने 55 किलो वजनी पैरा ग्लाइडर बनाकर अपने सपनों की उड़ान साकार की। अब उसका इरादा छोटा विमान बनाने का है।

10 जनवरी पंजाबी के मशहूर हास्य कलाकार विवेक शौक का मुंबई में निधन। २१ जून १९६३ को चंडीगढ़ में पैदा हुए थे। फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ और टीवी सीरियल ‘उल्टा पुल्टा’ में बेजोड़ अभिनय से शौक ने पूरे देश में खास पहचान बनाई थी।

१५ जनवरी मोगा में डीसी आफिस के सामने खालिस्तान समर्थन के बड़े-बड़े बैनरों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सजगता पर सवालिया निशान लगाया।

20 जनवरी शेर-ए-पंजाब महाराणा रणजीत सिंह को पाकिस्तान ने लुटेरा बताया । कुप्रचार कर रहीं पाकिस्तान की किताबें।

२ जनवरी भीखी (मानसा) में डेरा प्रेमियों और सिखों में झड़प के बाद कफ्र्यू। संत दादूवाल समेत १५क् लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
२३ जनवरी भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की ‘एकता यात्रा’ जालंधर पहुंची। यहां ठाकुर ने कहा कि लालकिला पर तिरंगा फहराया जा सकता है तो लाल चौक में क्यों नहीं?

२५ जनवरी रावी पर अनुराग ठाकुर की ‘एकता यात्रा’ रोकी गई। यहां पर ठाकुर, सुषमा स्वराज, शांता कुमार और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया।


फरवरी 2011

९ फरवरी पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक, कवि व साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष सुतिंदर सिंह नूर का नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 5 अक्तूबर 1940 को कोटकपूरा में पैदा हुए थे।

७ फरवरी सेना में ड्राई राशन प्रिक्योरमेंट में घपले के आरोप में ले. जनरल एसके साहनी को 11 कोर हेडक्वार्टर, जालंधर में कोर्ट मार्शल के दौरान तीन की कैद की सजा सुनाई। ले. जनरल रैंक के अधिकारी को सजा का पहला मामला था।

१२ फरवरी आरक्षण की मांग को लेकर वाल्मीकि मजहबी सिख आरक्षण बचाओ मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में कई जगहों पर लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया।


१३ फरवरी अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर शिक्षामंत्री से विवाद डीजीएसई कृष्ण कुमार को महंगा पड़ गया। मुख्यमंत्री ने कुमार को हटाकर सेहत विभाग में भेजा दिया।


२१ फरवरी अंतरजातीय प्रेम प्रसंग के चलते कपूरथला के गांव चालंदा के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह की हत्या कर दी गई।

१७ फरवरी फिरोजपुर में उपराष्ट्रपति के समारोह की तैयारी में फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। इसके खिलाफ हथियार लेकर लोग सड़कों पर उतर आए।

४ फरवरी पंजाब सरकार ने मोहाली में एक भव्य समारोह में राज्य के 50 खिलाड़ियों पर धन वर्षा करते हुए 7.50 करोड़ बांटे। वहीं कई पदक विजेताओं को सरकार ने नजरअंदाज कर दिया।

मार्च 2011

१४ मार्च पंजाब बजट। कोई नया टैक्स नहीं, रियायतों की फुहार से जनता को भिगोंने का प्रयास। चुनावी साल होने के चलते सरकार ने अनेकों लुभावनी राहतें दी।

२१ मार्च जालंधर के केएमवी की प्रिंसिपल ऋता बावा हत्याकांड में तीन को चौहरी उम्रकैद सुनाई गई। अदालत ने मौत की सजा देने से इंकार कर दिया। ऋता बावा सहित चार लोगों की हत्या की गई थी।

९ मार्च 8 हजार नई भर्तियां। पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में भर्ती पर लगाया प्रतिबंध हटा लिया।

१९ मार्च तिलक लगाकर होली खेली गई। राज्य के बड़े शहरों में रिजर्व पानी की आपूर्ति नहीं करने से हजारों लीटर पानी को बर्बाद होने से बचाया गया।


१६ मार्च एआईई टीचर यूनियन की प्रधान स्वर्णा देवी गिरफ्तारी के डर से नहर में कूदी।

५ मार्च एक्साइज टैक्स के विरोध में पंजाब के कारोबारी लामबंद। सड़कों पर उतरे स्पोर्ट्स उद्यमियों ने कारोबार ठप किया।


अप्रैल 2011

२२ अप्रैल गिक्की हत्याकांड के आरोपी पार्षद प्रिंस मक्कड़ व उसके ३ दोस्तों का सरेंडर।

18 अप्रैल बारिश और ओलावृष्टि से जालंधर, अमृतसर और चंडीगढ़ में हजारों एकड़ फसल बर्बाद

20 अप्रैल विक्रमजीत के दो हत्यारों को उम्रकैद। लुधियाना में फ्रंटियर साइकिल के मालिक के बेटे की फिरौती के लिए हुई थी हत्या।

१२ अप्रैल कांग्रेस ने अपने मुखपत्र ‘संदेश’ में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की जाति बताने के बाद उन्हें आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताया।

२२ अप्रैल अनशन पर बैठे बेरोजगार लाइनमैन को गिरफ्तार पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में पैर में बेड़ियां लगाकर रखा गया।


10 अप्रैल पाक ने कड़े किए वीजा नियम, आधे से ज्यादा आवेदकों को नहीं मिला वीजा

18 अप्रैल नकल नहीं कर पाए तो ग्रेस मार्क्‍स ले लो, शिक्षामंत्री की 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए घोषणा, पाकिस्तान में 27 साल की कैद के बाद घर लौटा गुरदासपुर का गोपाल

16 अप्रैल गोल्डन फॉरेस्ट के सीएमडी स्याल की अस्पताल में मौत, करीब 25 लाख लोगों से ठगे थे चार हजार करोड़

14 अप्रैल पंजाब में गगनचुंभी इमारतें बनने का रास्ता साफ, बिल्डिंग बायलॉज 1997 को मंजूरी।


मई 2011

१८ मई संत सीचेवाल और उनके 4000 समर्थकों ने जालंधर में काला संघिया ड्रेन पर बांध बनाकर उसे रोक दिया। ग्रामीण ३ साल से इसको रोकने की मांग कर रहे थे।

१२ मई रिश्वतकांड ने पंजाब भाजपा के कई नेताओं की गद्दी छीन ली। शिअद के साथ गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा के ५ मंत्रियों मनोरंजन कालिया, लक्ष्मी कांता चावला, मोहन लाल व स्वर्णा राम ने इस्तीफा दे दिया।

२४ मई मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर बादल नहीं रहीं। वह कैंसर से पीड़ित थीं और 12 दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थीं।

१५ मई राज खुराना रिश्वत कांड से धूमिल छवि को चमकाने के लिए भाजपा ने अपने तीन मंत्रियों को व दो के विभाग बदल डाले। मनोरंजन कालिया और स्वर्णाराम की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई।

10 मई कल्याण मंत्री स्वर्णा राम के निजी सचिव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।

30 मई एसजीपीसी ने भुल्लर मामले में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने के लिए ५ वकीलों के पैनल के गठन की घोषणा की।

२६ मई 1993 में दिल्ली विस्फोट कांड में फांसी की सजा पाए बठिंडा के दविंदरपाल सिंह भुल्लर की सात साल से लंबित दया याचिका को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने ठुकरा दी। इसको लेकर पंजाब में सियासत भी शुरू हो गई।

जून 2011

20 जून भुल्लर की फांसी के खिलाफ मोहाली में सड़क पर उतरे लोग। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई।

२३ जून भुल्लर की फांसी माफ करने के लिए मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने पीएम से मुलाकात की। इस मामले में भाजपा व शिअद अलग-अलग नजर आए।

२२ जून लुधियाना में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने के लिए डीएमआरसी के प्रोजेक्ट पर पंजाब सरकार ने मुहर लगाई।

24 जून डेरा बस्सी में कर्ज में डूबे एक परिवार ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

२८ जून भारत ने चार पाक आतंकियों समेत १४ मछुवारों को रिहा कर दिया। आतंकियों को कश्मीर जेल से लाया गया था व अटारी बार्डर से उन्हें पाकिस्तान भेजा गया।

२७ जून चंडीगढ़ के पीजीआई में वेंटिलेटर में विस्फोट होने से एक मरीज की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना के बाद काफी बवाल मचा था।

२६ जून भुल्लर की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में फांसी पर रोक की एक बार फिर से गुहार लगाई।

३ जून मुख्यमंत्री की पत्नी बीबी सुरिंदर कौर बादल की मलोट में आयोजित अंतिम अरदास में भाजपा के कई दिग्गज पहुंचे।

जुलाई 2011

२३ जुलाई अमृतसर में सामाजिक सुरक्षा व महिला विकास मंत्री लक्ष्मीकांता चावला एक कार्यक्रम में बाइक पर बैठकर पहुंचीं जिसकी काफी चर्चा रही।


११ जुलाई पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की पत्नी शीला गुजराल का नई दिल्ली में निधन। अर्थशास्त्र में एमए शीला लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। वह 87 साल की थीं।

20 जुलाई दुबई में 17 पंजाबियों को फांसी की सजा मामले में सुलह, आठ करोड़ रुपए की ब्लड मनी से मिलेगी मुक्ति, 15 सुनवाई में बनी बात।

२२ जुलाई फगवाड़ा, पठानकोट व मोगा बनेंगे नगर निगम, उपमुख्यमंत्री ने लगाई घोषणाओं की झड़ी। कपूरथला का सबसे कमाई वाला शहर फगवाड़ा।

११ जुलाई फाजिल्का में बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा। पंजाब में अपनी तरह का पहला मामला, अंधविश्वास तोड़ना था उद्देश्य, अंतिम संस्कार के दौरान सारे रीति रिवाज निभाए।

१६ जुलाई प्रधानमंत्री तक पहुंचा हांसी-बुटाना नहर विवाद, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मिलकर की दीवार निर्माण बंद करवाने की मांग, पंजाब को भारी नुकसान का अंदेशा जताया।


अगस्त 2011

१३ अगस्त मूसलाधार बारिश से राज्य में कहर बरपा। अलग-अलग जगहों पर 14 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से राज्य के कई जिलों में फसल व संपत्ति का नुकसान हुआ।

२४ अगस्त अमृतसर और चंडीगढ़ के बीच आखिरकार दुरंतो दौड़ी। लेकिन मार्ग में कोई स्टॉपेज न होने से और यात्रा समय को लेकर यह ट्रेन यात्रियों का मन नहीं लुभा पाई।

१ अगस्त श्री गुरु ग्रंथ साहिब वल्र्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जसवीर सिंह आहलूवालिया को हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। हालांकि चिकित्सकों ने उनकी जान बचा ली।

२ अगस्त गोबिंदपुरा में थर्मल प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें किसान सुरजीत सिंह की मौत हो गई। किसानों का आंदोलन लगभग एक माह से भी ज्यादा चला।

२७ अगस्त भारतीय हॉकी महासंघ व हॉकी इंडिया के बीच तकरार से संदीप सिंह और मिडफील्डर सरदारा सिंह को अनुशासनहीनता के चलते दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

१७ अगस्त पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पद पर हरीश राय ढांडा की नियुक्ति को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया।


सितंबर 2011

३ सिंतबर पंजाब में दो जगह जले डीएमयू के इंजन। कपूरथला और खेमकरण में डीएमयू को आग लगी। समय रहते आग बुझने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।


३ सितंबर सहजधारी मामले में केंद्र सरकार ने वरिष्ठ वकील हरभगवान को हटाया। हरभगवान ने अधिसूचना वापस लेने संबंधी विवादास्पद बयान दिया था।

१५ सितंबर लोकपाल के दायरे में सीएम बादल। पंजाब की निजी बसें चंडीगढ़ में चलने पर पंजाब के लोकपाल ने दिए जांच के निर्देश।

२३ सितंबर हांसी-बुटाना लिंक नहर पर दीवार बनाने के मामले में पंजाब सरकार की अर्जी खारिज। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पंजाब के पास कोई तकनीकी आधार नहीं।

१८ सितंबर हॉलीवुड की अदाकारा कैमिला बेले ने श्री हरमंदर साहिब में माथा टेका। अक्षय कुमार, अनुपम खेर व ब्रिटेन के मंत्री बैरोनेस भी हरमंदर साहिब पहुंचे।

अक्तूबर 2011

१७ अक्तूबर जालंधर के गांव ब्यासपिंड के मूल निवासी 100 वर्षीय फौजा सिंह ने 42 किमी. की टोरंटो मैराथन 8 घंटे, 26 मिनट व 30 सेकेंड में पूरी की।

११ अक्तूबर 47 वर्षीय रबिंदर सिंह ब्रिटेन में हाईकोर्ट के पहले सिख न्यायाधीश बने।

८ अक्तूबर आम लोगों और कर्मचारी वर्ग के कड़े विरोध के चलते सरकार ने पंजाब स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप बिल, पंजाब प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रापर्टी बिल व पंजाब सिविल सेवाएं बिल वापस ले लिया।

29 अक्तूबर गोबिंदपुरा में भूमि अधिग्रहण रद्द करने व धान पर बोनस की मांग को लेकर राज्य के किसानों ने कई जगह प्रदर्शन किया तथा रेल ट्रैक जाम कर दिया।

2९ अक्तूबर प्रसिद्धि साहित्यकार डॉ. महिंदर कौर गिल और प्रेम प्रकाश खन्नवी को पंजाबी साहित्य रतन देने की घोषणा।

30 अक्तूबर पाकिस्तान सरकार ने गुरुधामों के दर्शन के लिए साल में एक से अधिक बार आने पर पाबंदी लगा दी।

2८ अक्तूबर भारतीय मूल के 63 वर्षीय सिख त्रिलोचन सिंह ओबरॉय छह साल बाद २.९५ लाख डॉलर का मुआवजा मिलेगा। अमेरिका में इसलिए नौकरी नहीं दी थी क्योंकि ओबरॉय ने दाढ़ी कटवाने से इनकार कर दिया था।

2८ अक्तूबर सेशन कोर्ट ने फरीदकोट में ऑनर किलिंग के मामले में लड़की के मामा, ताया समेत ४ को फांसी की सजा सुनाई।


८ अक्तूबर आम लोगों और कर्मचारी वर्ग के कड़े विरोध के चलते सरकार ने पंजाब स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप बिल, पंजाब प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रापर्टी बिल व पंजाब सिविल सेवाएं बिल वापस ले लिया।

2७ अक्तूबर संगत के बीच बैठे बाबा भनियारा वाले पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। बाबा को सिर, नाक व कान पर चोटें आईं।

नवंबर 2011

४ नवंबर बाबा रामदेव ने मोगा में कबड्डी खिलाड़ियों को खूब छकाया। चुस्ती-फुर्ती को उन्होंने योग का कमाल बताया।


२६ नवंबर क्रिकेटर युवराज सिंह के फेफड़े में ट्यूमर का खुलासा। युवी की मां शबनम ने मेल भेजकर बीमारी के बारे में बताया।

१७ नवंबर बाल-बाल बची कबड्डी टीम। महिला टीम की बस से टकराया आर्मी ट्रक, जिंदा जला बस ड्राइवर।

१६ नवंबर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व मंत्री संतोख सिंह रंधावा का बटाला में निधन।

१२ नवंबर आर्मी एविएशन कोर ने बठिंडा में शान से मनाई सिल्वर जुबली। इस मौके पर सात हैलीकॉप्टरों ने करतब दिखाकर लोगों को स्तब्ध कर दिया।

२२ नवंबर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने किया अगली बार से महिला कबड्डी खिलाड़ियों को बराबर इनाम देने का ऐलान।

२९ नवंबर जालंधर में रैगिंग मामले में सात युवकों को 3-3 वर्ष की कैद। घटना के छह साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, चार बरी।


२१ नवंबर विश्व कबड्डी कप की विजेता महिला खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप ऑटो रिक्शा में ले जाना पड़ा। यही नहीं, इनाम के मामले में भी उनके साथ भेदभाव किया गया। महिला खिलाड़ियों को 25 लाख और पुरुष खिलाड़ियों को दो करोड़ का इनाम दिया गया।

दिसंबर 2011

२४ दिसंबर पंजाब में चुनाव की घोषणा। 30 जनवरी को वोटिंग का ऐलान किया गया।

२७ दिसंबर पेट्रोल- डीजल से चुंगी हटाने के फैसले को चुनाव आयोग ने रद्द किया।

२६ दिसंबर छह जिलों के एसएसपी हटाए। आईपीएस को कमान सौंपने की तैयारी।

२५ दिसंबर शिरोमणि अकाली दल में बगावत। सिमरजीत सिंह बैंस ने पार्टी छोड़ी।

१५ दिसंबर दाम गिरने से दुखी किसानों ने जालंधर, बरनाला व पटियाला की सड़कों पर आलू फैंके। मंडियों में पुराने आलू का दाम २क् पैसे प्रति किलो तक गिर गया।

५ दिसंबर अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को फख्र-ए-कौम पंथ रतन खिताब से नवाजा।

१७ दिसंबर चुनावी मौसम में कैबिनेट ने दी 8951 कर्मचारियों को नियमित करने की मंजूरी।
 

No comments:

Post a Comment